Events and Activities Details
Event image

Constitution Day Celebration


Posted on 25/11/2023

भारतीय संविधान से मिले नागरिकों को अधिकार - डॉ सुशील कुमार असंध (करनाल)। राजकीय महाविद्यालय, असंध की एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ सुशील कुमार तथा सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा भारत रत्न, बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व संविधान की प्रस्तावना पढ़ किया गया। प्राचार्य डॉ सुशील कुमार ने बताया कि भारत का संविधान एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें देश के सर्वोच्च कानून शामिल हैं , जिनका पालन भारत के सभी नागरिकों को करना चाहिए। किसी भी देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता पड़ती है। संविधान, कानूनों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो सरकार की मूल संरचना और इसके कार्यों को निर्धारित करता है। जो सरकार के अंगों तथा नागरिकों के आधारभूत अधिकारों को परिभाषित तथा सीमांकित करता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों को अधिकार भारतीय संविधान से ही मिले हैं। प्रो मीना ने सभी विद्यार्थिओं को संविधान के मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया। प्रो अनिल कुमार ने सभी विद्यार्थिओं को संविधान के महत्व तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संघर्ष के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। संविधान प्रारूप समिति के बारे में प्रो रोहताश ने सभी के साथ बातचीत की। कार्यक्रम में मंच सचालन एनएसएस प्रभारी संजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी स्टाफ सदस्यों सहित ज्ञानी राम, अमृत कौर, हीना व सौरभ मौजूद रहे