Events and Activities Details
Event image

National Youth Day Celebration


Posted on 12/01/2024

राजकीय महाविद्यालय, असंध की एनएसएस इकाई द्वारा आज महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी का जन्म उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी राजकीय महाविद्यालय घरौंडा, करनाल ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके किया गया। सर्वप्रथम सहायक प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने सभी को मुख्य अतिथि प्राचार्य महेंद्र सिंह बाग़ी के व्यक्तित्व व् उपलब्धिओं के बारे में सभी को अवगत कराया। इसके बाद, प्राचार्य महेंद्र सिंह बाग़ी ने अपने व्याख्यान में बताया कि योग, राजयोग और ज्ञान योग जैसे ग्रंथों की रचना करके स्वामी विवेकानंद ने युवा जगत को नई राह दिखाई। जिसका भारतीय समाज पर जबरदस्त असर हुआ और आगे भी युगों युगों तक इसका प्रभाव रहेगा। स्वामी जी केवल एक संत ही नहीं बल्कि एक महान देशभक्त, दार्शनिक, वक्ता, विचारक और लेखक भी थे। स्वामी विवेकानंद के विचार हमेशा से युवाओं को प्रेरित करते रहते हैं इसलिए साल 1985 में भारत सरकार ने स्वामी जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया था। प्राचार्य सुशील कुमार, राजकीय महविद्यालय, असंध ने भी स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से बात कि उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी बेहद कम उम्र में विश्व विख्यात प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बन गए थे। 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धार्मिक सम्मेलन में उन्होंने जब भारत और हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व किया तो उनके विचारों से पूरी दुनिया उनकी ओर आकर्षित हुई। वेदांत और योग को पश्चिमी संस्कृति में प्रचलित करने में उन्होंने अहम योगदान किया। आज के कार्यक्रम में मंच सचालन डॉ. संजीव कुमार, एनएसएस प्रभारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार, रोहतास, निशा, अमृत कौर व् सभी एनएसएस वालंटियर्स उपस्थित रहे।